1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के प्रोड्यूसर संजय कोहली कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के प्रोड्यूसर संजय कोहली कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

 Published : Sep 07, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 08:53 pm IST

संजय अक्सर सेट पर सरप्राइज विजिट करते थे और ये निश्चित करते थे कि कास्ट एंड क्रू मेंबर्स के लिए कोरोना से बचाव के पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो।

Producer Sanjay Kohli tests COVID19 positive- India TV Hindi
प्रोड्यूसर संजय कोहली हुए कोरोना वायरस पॉजिटिव Image Source : INSTAGRAM/TMMINDIA

एडिट II प्रोड्कशन हाउस के संजय कोहली, जिन्हें 'एफआईआर' और 'भाभी जी घर पर हैं' जैसे शोज के लिए 'किंग ऑफ कॉमेडी' के रूप में भी जाना जाता है, वो कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा सलाह के अनुसार निर्माता घर में क्वारंटीन हो गए हैं। 

एडिट II के दो शो 'भाभी जी घर पर हैं' और 'हप्पू की उल्टन पल्टन' इस समय ऑन एयर हैं। ऐसे में संजय अक्सर सेट पर सरप्राइज विजिट करते थे और ये निश्चित करते थे कि कास्ट एंड क्रू मेंबर्स के लिए कोरोना से बचाव के पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो।

कोविड निगेटिव हुए एसपी बालासुब्रमण्यम मगर अभी भी वेंटिलेटर पर हैं दिग्गज गायक

उन्होंने कहा, "मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वे सभी जो पिछले कुछ दिनों में मेरे करीब थे, कृपया खुद को जांच लें। इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं पूरी मानवता के लिए इस वायरस को जल्द से जल्द दूर करने की प्रार्थना करता हूं। "

बता दें कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, पार्थ समथान, मोहेना कुमारी, हिमांश कोहली सहित कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन