1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 'डंके की चोट' पर बताया अपनी शादी का प्लान

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 'डंके की चोट' पर बताया अपनी शादी का प्लान

 Published : Apr 09, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 01:11 pm IST

सिंगर राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी लेडीलव दिशा परमार को प्रपोज किया था। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए, उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर 'मुझसे शादी करोगी' लिखा और अपने प्यार का इजहार किया।

Rahul Vadiya, Disha Parmar- India TV Hindi
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 'डंके की चोट' पर बताया अपनी शादी का प्लान Image Source : INSTAGRAM/DISHA PARMAR

सिंगर राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी लेडीलव दिशा परमार को प्रपोज किया था। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए, उन्होंने अपनी टी-शर्ट पर 'मुझसे शादी करोगी' लिखा और अपने प्यार का इजहार किया। यह वैलेंटाइन का दिन ही था, हालांकि दिशा ने उनके प्रपोजन को स्वीकार कर लिया।

कभी इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ सिलसिला रिश्ते में बदल जाएगा और शादी बंधन में बंधने के लिए रजामंदी हो जाएगी ऐसा राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शायद ही सोचा होगा। बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप रहे राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी की डेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

एक इंटरव्यू में सिंगर राहुल वैद्य ने कहा, "ठीक है, कुछ लोग छुप छुपा कर शादी करते हैं, लेकिन हम डंके की चोट पर करेंगे।" 

दूसरी ओर, दिशा ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोविड-19 के संक्रमण से बदतर हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए तारीख तय नहीं की है। उन्होंने कहा, "हमने अभी तक अपनी शादी की तारीख नहीं तय है। ईमानदारी से, हम चाहते तो हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण फिर से फैल रहा है। हम उसी के अनुसार शादी की योजना बनाएंगे।"

इससे पहले, यह राहुल वैद्य की मां ने खुलासा किया था कि उनके बेटे की शादी जून के महीने में होगी। भारत में कोरोना वायरस की स्थिति खराब से बदतर होती चली गई है और ऐसा लगता है इस संक्रमण राहुल और दिशा की शादी की योजना को भी प्रभावित करेगा।

वर्क फ्रंट की बात कें, राहुल और दिशा जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं जिसमें थीम शादी ही रखी गई है।

यहां पढ़ें

अब इस एक्टर को डेट कर रही हैं अनुषा दांडेकर, करण कुंद्रा से ब्रेकअप के महीनों बाद एक्ट्रेस ने कही ये बात

Watch: सोनम कपूर ने 'जिम्मी जिम्मी आजा..' गाने पर थिरकाए कदम, इस वजह से शेयर किया वीडियो

एक वक्त में दो लोगों को चाहती प्रेमिका का द्वंद दिखाती है बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन