1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14: ग्रैंड फिनाले से दो दिन पहले बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे राजकुमार राव, शो में आएगा नया ट्विस्ट

बिग बॉस 14: ग्रैंड फिनाले से दो दिन पहले बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे राजकुमार राव, शो में आएगा नया ट्विस्ट

 Published : Feb 19, 2021 10:39 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 10:39 pm IST

'बिग बॉस 14' के फिनाले में अब महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में राजकुमार राव घर में एंट्री करेंगे। साथ ही फिनाले से पहले शो में एक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।

rajkuamar rao - India TV Hindi
अभनेता राजकुमार राव  Image Source : INSTAGRAM/RAJKUMMAR_RAO

'बिग बॉस 14' के फिनाले में अब दो दिन बचे हैं। 21 फरवरी को शो के विनर की घोषणा हो जाएगी। मौजूदा वक्त में घर में रूबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली सहित पांच सदस्य बचे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ये देखने को मिल रहा है कि ग्रैंड फिनाले से पहले शो में एक ट्विस्ट आने वाला है। इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव भी घर में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक राजकुमार राव ना सिर्फ घर में एंट्री लेगें, बल्कि अपने साथ कुछ ट्विस्ट भी लेकर आएंगे। वीडियो में राजकुमार राव डांस करते हुए घर में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो सभी घरवालों को ये भी बता रहे हैं कि एक बार फिर सीन पलटने वाला है। वह ये भी बताते हैं कि इस बार घर से कोई बेघर नहीं होगा, बल्कि जुड़ेगा। उनकी यह बात सुनकर सभी घरवाले हैरत में पड़ जाते हैं।

चमोली त्रासदी के पीड़ित परिवार के लिए आगे आए सोनू सूद, चारों बेटियों को लिया गोद

बता दें कि राजकुमार राव अपनी आने वाली हॉरर फिल्म 'रूही' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में आएंगे। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा भी हैं। 

शिवाजी जयंती पर अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

इसके अलावा अपकमिंग एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी घरवालों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस दौरान भारती सिंह, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के रिश्ते पर मजाक करती दिखाई देंगी। वीडियो में भारती कहती हैं कि अभिनव शुक्ला के घर से बाहर जाने के बाद राहुल वैद्य संग रूबीना दिलैक का रिश्ता बदल गया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया घरवालों से पूछेंगे कि उन्हें एक-दूसरे से क्या शिकायते हैं? 

आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' के लास्ट शेड्यूल को मई-जून में कारगिल में करेंगे शूट

अली गोनी, निक्की तंबोली को कहेंगे कि आप राखी सावंत से लड़ाई के बाद उनके हमेशा यह क्यों कहती हैं कि उनका सामान लौटा दें। राखी सावंत भी निक्की तंबोली को खरी-खोटी सुनाती हैं। कुल मिलाकर बिग बॉस 14 की बची हुई जर्नी बहुत ही दिलचस्प और मनोरंजक होने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन