1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राखी सावंत का खुलासा - रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को कर दिया था रिजेक्ट, ये रही थी वजह

राखी सावंत का खुलासा - रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को कर दिया था रिजेक्ट, ये रही थी वजह

 Published : May 24, 2021 07:45 pm IST,  Updated : May 24, 2021 07:45 pm IST

राखी सावंत अभी खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए केप टाउन में होतीं, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।  उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 की पेशकश की गई थी, मगर फ्यूचर के प्लान और अपने पति रितेश से मिलने की वजह से मैंने इस शो को मना कर दिया है।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
 राखी सावंत का खुलासा - रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को कर दिया था रिजेक्ट Image Source : INSTAGRAM/RAKHI SAWANT

राखी सावंत अभी खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए केप टाउन में होतीं, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। एक प्राइवेट चैनल से बातचीत में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 की पेशकश की गई थी, मगर फ्यूचर के प्लान और अपने पति रितेश से मिलने की वजह से मैंने इस शो को मना कर दिया है।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा होती, लेकिन मुझे ऊंचाई, सांप और बिच्छू से डर लगता है। मुझे पानी से डर लगता है। मैं अपनी मां का एकमात्र सहारा हूं मैं अपने घर में अकेला कमाने वाली हूं। अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरी मां और मेरी विधवा बहन का क्या होगा? यह सब सोचकर मैंने खतरों के खिलाड़ी नहीं किया। जो गए हैं उन्हें जाने दो। अच्छा है कि वे बहुत बहादुर हैं। उन्हें किसी को खिलाने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मुझे अपनी नाक की भी समस्या है जिसके कारण मैंने शो नहीं लिया (राखी की नाक की पहले सर्जरी हुई थी। बिग बॉस 14 के दौरान, वह घायल हो गई थी)।"

अपने फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, राखी सावंत ने खुलासा किया, "बिग बॉस 14 के बाद, मुझे 2-3 बहुत बड़े शो के ऑफर मिले। हालांकि, कोविड -19 महामारी के कारण मैं अभी वे शो नहीं कर सकी।" 

भविष्य की प्लान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मेरी भविष्य की योजना असली कोरोना वैक्सीन लेने की है। हां, असली, नकली नहीं। मैंने सुना है कि बाजार में नकली टीके हैं, इसलिए मैं डर गई हूं।"

राखी ने अपने पति रितेश के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे पति कनाडा में हैं, इसलिए मैं उनसे नहीं मिल पाई हूं।" राखी सावंत को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था। वह शो की फाइनलिस्ट में से एक थीं, जबकि रुबीना दिलाइक विजेता थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन