1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फिर से टीवी पर दिखेगी रामानंद सागर की 'रामायण', लेकिन इस बार दूरदर्शन पर नहीं !

फिर से टीवी पर दिखेगी रामानंद सागर की 'रामायण', लेकिन इस बार दूरदर्शन पर नहीं !

 Published : May 01, 2020 08:59 pm IST,  Updated : May 01, 2020 11:29 pm IST

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर फिर से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ, जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया।

Ramayan on Star Plus- India TV Hindi
दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर भी होगा रामायण का प्रसारण!

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर फिर से शुरू हुए रामायण सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। रामानंद सागर के इस ऐतिहासिक धारावाहिक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन रहा और लगातार लाइमलाइट में भी रहा। इसके बाद उत्तर रामायण की शुरुआत हुई, जो राम के राज्याभिषेक और उनके बच्चों - जुड़वां लव और कुश पर केंद्रित है। अब एक बार फिर ये शो टेलीकास्ट होने जा रहा है, लेकिन इस बार दूरदर्शन नहीं, बल्कि स्टार प्लस पर इसे देखा जा सकेगा। 

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार प्लस पर रामायण 4 मई से शुरू होगा। ये रात को 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि दूरदर्शन पर उत्तर रामायण खत्म होने के बाद 3 मई से श्रीकृष्ण शुरू होगा, जो रात में 9 बजे आएगा। इसमें तीन एक्टर्स ने कान्हा के अलग-अलग रूपों के लिए एक्टिंग की है। 

डीडी न्यूज के मुताबिक, बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया। डीडी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार की देर रात यह जानकारी दी गई। 

जनता की मांग पर बीते 28 मार्च से 'रामायण' का दोबारा प्रसारण चल रहा है। खास बात है कि पहली बार प्रसारण के दौरान भी इस धारावाहिक ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रामानंद सागर ने अपने निर्देशन में वाल्मीकि कृत रामायण और तुलसीदास के रामचरित मानस पर आधारित इस धारावाहिक के कुल 78 एपिसोड बनाए थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन