1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' के लक्ष्मण ने जब एक ही समय में निभाए थे 3 अलग किरदार, शेयर की पुरानी तस्वीर

'रामायण' के लक्ष्मण ने जब एक ही समय में निभाए थे 3 अलग किरदार, शेयर की पुरानी तस्वीर

 Published : May 20, 2020 05:46 pm IST,  Updated : May 20, 2020 05:48 pm IST

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें तीन अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Sunil lahri- India TV Hindi
सुनील लहरी Image Source : TWITTER/SUNIL LAHRI

लॉकडाउन में रामानंद सागर की रामायण का दोबारा से प्रासरण हुआ है। यह सीरियल आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी नेशनल क्रश बन चुके हैं। वह सीरियल्स के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सुनील लहरी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह 3 अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

सुनील लहरी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- एक ही समय में 3 अलग तरह के किरदार। मैं खुश किस्मत हूं कि मुझे इस तरह की परफार्मेंस करने का मौका मिला। 3 अलग लुक, 3 अलग एक्ट वो भी एक समय पर। एपिक माइथोलॉजी से रोमांटिक हीरो से फिर टफ सिक्योरिटी और साइलेंट लवर तक। भगवान ने मुझे एक्टिंग करने का मौका दिया।

सुनील लहरी को लक्ष्मण के किरदार में बहुत पसंद किया गया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और शो से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं। साथ ही वह अपने पुराने लुक भी शेयर करत रहते हैं।

आपको बता दें सुनील लहरी का बेटा भी उन्हीं की तरह हैंडसम है। उनके बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन