1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के 'राम' अरुण गोविल के घर की ये सदस्य हैं शानदार एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें

रामायण के 'राम' अरुण गोविल के घर की ये सदस्य हैं शानदार एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें

 Published : Apr 28, 2020 10:17 am IST,  Updated : Apr 28, 2020 10:26 am IST

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की भाभी भी एक शानदार एक्ट्रेस हैं। देखिए देवर-भाभी की तस्वीरें।

arun govil and tabassum photo- India TV Hindi
अरुण गोविल और तबस्सुम Image Source : TWITTER

लॉकडाउन में रामायण के दोबारा टेलिकास्ट से सभी किरदार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोग उनके असली नाम कम और राम के नाम से ज्यादा जानते हैं। राम का किरदार निभाने के बाद लोग उन्हें भगवान की तरह समझने लगे थे। सिर्फ अरुण गोविल ही नहीं उनके परिवार का एक और सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। यह कोई और नहीं उनका भाभी हैं। मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम अरुण गोविल की भाभी हैं।

तबस्सुम ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह नरगिस के साथ नजगर आई थीं। इसके बाद वह फिर मेरा सुहाग, बैजू बावरा, तेरे मेरे सपने और चमेली की शादी जैसी कई फिल्मों में नजर आई। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने टॉक शो भी होस्ट किए हैं। उन्होंने टीवी का पहला टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन को होस्ट किया था जिसमें वह फिल्म सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लेती थीं।

रामायण के दोबारा प्रसारण की घोषणा पर तबस्सुम ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री का शुक्रिया किया था और बताया था कि अरुण गोविल उनके देवर हैं। उन्होंने ट्वीट किया-हम शुक्रगुजार हैं प्रकाश जावड़ेकर जी के जिन्होंने रामायण को फिर से डीडी पर दिखाने का फैसला किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आज की युवा पीढ़ी को भी ये पता चलेगा कि रामायण क्या है। मेरी खुशकिस्मती है कि रामायण के राम अरुण गोव‍िल मेरे देवर हैं।' उन्होंने अरुण गोविल के साथ अपनी फोटो ​भी शेयर की थी।

तबस्सुम ने अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से शादी की है। उनका बेटा होशांग गोविल बॉलीवुड में कदम रख चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन