1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फैंस ने शेयर की 'रामायण' के 'राम' की अनदेखी फोटोज, अरुण गोविल ने सुनाए अनसुने किस्से

फैंस ने शेयर की 'रामायण' के 'राम' की अनदेखी फोटोज, अरुण गोविल ने सुनाए अनसुने किस्से

 Published : May 03, 2020 10:56 am IST,  Updated : May 03, 2020 11:26 am IST

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

अरुण गोविल के फैंस ने...- India TV Hindi
अरुण गोविल के फैंस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें Image Source : TWITTER

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का फिर से प्रसारण हुआ। इसके बाद उत्तर रामायण दिखाई गई। इसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसमें राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने ट्विटर पर फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनकी कई अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनको लेकर अरुण ने नई बातों का खुलासा किया है।

एक फैन ने श्रीदेवी संग उनकी फोटो शेयर करते हुए पूछा कि मुझे इस फिल्म के बारे में बताइये। इस पर अरुण गोविल ने जवाब दिया, 'हिम्मतवाला! मैंने इस फिल्म में गूंगे और बहरे युवक का रोल निभाया था।'

फैन ने उनकी एक अनदेखी फोटो शेयर करते हुए उसके बारे में पूछा तो अरुण ने जवाब दिया, 'जियो तो ऐसे जियो.. राजश्री प्रोडक्शन.. देबाश्री रॉय के साथ।'

एक तस्वीर में अरुण गोविल शिवजी के भेष में दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने बताया कि ये एक फिल्म का सीन है, जिसमें उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया था।

बता दें कि 90 के दशक के बाद अब लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित हुए प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण ने फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डीडी न्यूज के मुताबिक, बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन