1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया के इंस्टाग्राम पर हुए 1 लाख फॉलोअर्स, फैन्स को कहा- शुक्रिया

रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया के इंस्टाग्राम पर हुए 1 लाख फॉलोअर्स, फैन्स को कहा- शुक्रिया

 Published : Apr 17, 2020 10:50 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:26 pm IST

रामायण की सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया के सोशल मीडिया पर 1 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।

dipika chikhlia- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते रामायण का प्रसारण एक बार दोबारा शुरू किया गया है। रामायण के किरदार आज के समय में भी लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करके अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है।

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए लिखा-मेरी इंस्टाग्राम फैमिली को शुक्रिया। आप सभी को बहुत सारा प्यार। स्क्रीनशॉर्ट में लिखा हुआ है कि बीते एक सप्ताह में दीपिका चिखलिया की प्रोफाइल 397989 लोग देख चुके हैं।

दूसरी बार बनी रामायण में ऐसी थी सीता राम की जोड़ी, सीरियल खत्म होते ही कर ली थी शादी

दीपिका ने हाल ही में एक तस्वीर अपने  सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की जो कि वायरल हो गयी। तस्वीर में दीपिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ नज़र आ रही हैं।

रामायण की 'सीता' ऑनस्क्रीन बहनों के साथ आईं नज़र, आपने देखी ये वायरल फोटो?

आपको बता दें हाल ही में लॉकडाउन बढ़ने पर दीपिका चिखलिया ने पोस्ट शेयर करके जनता से कहा था कि अग्निपरीक्षा... आइये लक्ष्मण रेखा पार नहीं करते हैं।' उन्होंने लोगों से घरों में रहने और नियमों का पालन करने की अपील की।  साथ ही उन्होंने सीनियर सिटीजन की सेहत का ध्यान रखने, पौष्टिक खाने और इस संकट की घड़ी में काम कर रहे लोगों का सम्मान करने  को भी कहा।

'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया इस वजह से कभी नहीं पहन पाईं फिल्मों में शॉर्ट ड्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन