1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने ताजा की पुरानी यादें, शेयर की अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तस्वीर

'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने ताजा की पुरानी यादें, शेयर की अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तस्वीर

 Published : Apr 19, 2020 10:06 am IST,  Updated : Apr 19, 2020 10:20 am IST

रामायण में सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका चिखलिया इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

dipika chikhlia- India TV Hindi
दीपिका  चिखलिया Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए पुराने सीरियल्स का टेलिकास्ट शुरू किया गया है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान सहित कई शो दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हो रहे हैं। इन सीरियल्स में सबसे ज्यादा टीआरपी कमाई है तो वह रामायण ने। रामायण के सभी किरदार दोबारा से चर्चा में आ गए हैं। सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया आजकल पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ फोटो शेयर की है।

दीपिका चिखलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- पुरानी यादें... इस महान शख्स से मिलने का मुझे मौका मिला था। फोटो में अटल बिहारी वाजपेयी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और दीपिका उनके साथ खड़ी हैं।

रामायण में युद्ध के बाद इंटरनेट पर वायरल हो रही है 'राम' और 'रावण' ये फोटो

कुछ दिनों पहले दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ फोटो शेयर की थी। क पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वडोदरा के चुनाव में खड़ी थी। मेरे साथ दाईं तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी और फिर मैं और चुनाव के इंचार्ज नलिन भट्ट।' यह फोटो तब की है जब दीपिका वड़ोदरा से चुनाव लड़ रही थीं।

'रामायण' में एडिट किए गए ये सीन्स, ना दिखाए जाने पर सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

दीपिका रामायण के सेट की भी कई पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज रामायण का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ है। उसके बाद उत्तर रामायण यानि लव-कुश की कहानी शुरू हो जाएगी। रामायण के चलते दूरदर्शन की टीआरपी बहुत अच्छी आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन