1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रश्मि देसाई ने फैंस को दी राम नवमी की शुभकामनाएं, थ्रोबैक फोटोज में पहचानना हुआ मुश्किल

रश्मि देसाई ने फैंस को दी राम नवमी की शुभकामनाएं, थ्रोबैक फोटोज में पहचानना हुआ मुश्किल

 Published : Apr 02, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 01:31 pm IST

रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं, जिस दौरान वो लगातार सुर्खियों में रहीं। इन दिनों वो एकता कपूर के 'नागिन 4' में शलाखा का किरदार निभा रही हैं।

rashami desai instagram- India TV Hindi
फोटो क्रैडिट: रश्मि देसाई इंस्टाग्राम

मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने फैंस को रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं और दुआ मांगी है कि सभी के घर में खुशहाली और तरक्की आए। बता दें कि रश्मि कुछ दिनों पहले रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में नज़र आई थीं। वो फिनाले में चौथे स्थान पर रहीं, जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने जीत का खिताब हासिल किया था।

इन तस्वीरों में रश्मि देसाई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने सूट पहन है और हैवी ईयरिंग्स व लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इससे पहले रश्मि देसाई ने कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।

बता दें कि रश्मि देसाई इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' में शलाखा का किरदार निभाते नज़र आ रही हैं। उन्हें इस रूप में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन