1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बाद ये एक्ट्रेस बनेगी एलीट क्लब की मेंबर

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के बाद ये एक्ट्रेस बनेगी एलीट क्लब की मेंबर

 Published : Feb 05, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 03:49 pm IST

बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम दो एलीट क्लब के मेंबर बन चुके हैं। अब  रश्मि देसाई एलीट क्लब की तीसरी मेंबर बनेंगी।

rashami desai- India TV Hindi
रश्मि देसाई

बिग बॉस 13 का ग्रैंड फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है। फिनाले जितना पास आता जा रहा है घर में उतने ही बदलाव हो रहे हैं। बिग बॉस के एलीट क्लब के मेंबर आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला बन चुके हैं। इस हफ्ते घर को एलीट क्लब को तीसरा मेंबर मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मेंबर कोई और नहीं बल्कि रश्मि देसाई होने वाली हैं।

बिग बॉस के फैन क्लब के मुताबिक रश्मि देसाई एलीट क्लब की तीसरी मेंबर होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडिया रश्मि को वोट करके एलीट क्लब का मेंबर बनाएंगी। इस हफ्ते बिग बॉस हाउस में प्रेस मीट दिखा रहे हैं। जहां सभी घरवाले मीडिया के जवाब देते नजर आ रहे हैं।

मीडिया ने रश्मि देसाई से उनका रिलेशनिशप स्टेटस पूछा- मैं सिंगल हूं। यह रिलेशनशिप मेरी तरफ से खत्म हो चुका है।

एलीट क्लब का मेंबर बनने का खुलासा आज रात के एपिसोड में होगा। देखना होगा यह रिपोर्ट्स सच होती हैं या कोई और सदस्य एलीट क्लब का मेंबर बन जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन