1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कुमकुम भाग्य' में नजर आएंगी नई आलिया, शिखा सिंह को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

'कुमकुम भाग्य' में नजर आएंगी नई आलिया, शिखा सिंह को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

 Published : Jul 02, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 08:24 pm IST

कुमकुम भाग्य में आलिया का किरदार निभाने वाली शिखा सिंह ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। शो मे अब आलिया के किरदार में नई एक्ट्रेस नजर आएंगी।

shikha singh- India TV Hindi
शिखा सिंह Image Source : INSTAGRAM/SHIKHASINGH

कुमकुम भाग्य सीरियल में आलिया का किरदार निभाने वाली शिखा सिंह ने हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म लिया है। शिखा ने बच्ची के जन्म के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। अब सीरियल में आलिया के किरदार में इश्कबाज में श्वेतलाना का किरदार निभा चुकी रेहाना पंडित नजर आएंगी। रेहाना आलिया का रोल पाकर काफी खुश हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रेहाना ने बताया कि हां, मैं बहुत खुश हूं, मुझे कुमकुम भाग्य सीरियल में आलिया का रोल मिला है। यह पावरफुल और चैलेंजिंग रोल हैं। शिखा की जगह किरदार निभाने को लेकररेहाना ने कहा- मैं इसे इस तरह नहीं देखती हूं। शिखा ने मातृत्व को गले लगा लिया है और मैं उसके लिए खुश हूं। मुझे लगता है कि उनकी छोटी बच्ची ने हम दोनों को आशीर्वाद दिया है, क्योंकि मुझे यह रोल मिला है। 

नेगेटिव रोल के बारे में बात करते हुए रेहाना ने कहा- मैं टीवी सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाकर बहुत खुश हूं। मुझे लगता है हर रोल अलग होता है। आलिया का किरदार श्वेतलाना से काफी अलग है। जो मैंने पहले निभाया था। यह दोनों ही नेगेटिव किरदार हैं मगर दोनों ही एक-दूसरे से अलग हैं। मैंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

रेहाना ने आगे कहा- बीते तीन महीनों में लगातार मैं अपने करियर के बारे में सोच रही थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरा अगला रोल क्या होगा और इस परिस्थिति से कैसे बाहर आना है। लेकिन मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे आशीर्वाद दिया और प्रोडक्शन हाउस का शुक्रिया करती हूं जिन्होंने मुझे इस किरदार के लिए चुना। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन