1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोनित रॉय ने शेयर किया 'टाउ टे' तूफान का चौंकाने वाला मंजर, बोले- गोवा में ऐसी स्थिति पहले नहीं देखी

रोनित रॉय ने शेयर किया 'टाउ टे' तूफान का चौंकाने वाला मंजर, बोले- गोवा में ऐसी स्थिति पहले नहीं देखी

 Published : May 20, 2021 08:47 pm IST,  Updated : May 20, 2021 08:47 pm IST

अभिनेता रोनित रॉय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर गोवा में चक्रवाती तूफान टाउ टे के प्रभाव का जिक्र किया है। रोनित पिछले 25-30 सालों से गोवा नियमित रूप से जाते रहे हैं। 

Ronit Roy- India TV Hindi
रोनित रॉय ने शेयर किया 'टाउ टे' तूफान का चौंकाने वाला मंजर Image Source : INSTAGRAM/RONIT ROY

अभिनेता रोनित रॉय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर गोवा में चक्रवाती तूफान टाउ टे के प्रभाव का जिक्र किया है। रोनित पिछले 25-30 सालों से गोवा नियमित रूप से जाते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले गोवा को कभी इतना वीरान नहीं देखा है।

रोनित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हैं : "गोवा गोवा गोवा..मैं लगभग 25-30 सालों से गोवा लगातार आता रहा हूं, लेकिन इससे पहले मैंने गोवा को कभी इतना वीरान नहीं पाया हूं। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि ऑफ सीजन का भी ऑफ सीजन हो गया। तूफान के बाद पेड़ और खम्भे गिर गए हैं। पिछले पांच दिनों से बिजली-पानी नहीं है।"

इस वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा है, "यह सही नहीं है कि कुदरत ने इंसानों को नुकसान पहुंचाया है! दोनों ने इसका समान रूप से खामियाजा उठाया है। यह कुछ ऐसा ही है। हम प्यार करते रहेंगे, एक या दो सबक सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे!" 

तूफान 'टाउ टे' ने बर्बाद किया अजय देवगन की फिल्म मैदान का सेट, 40 लोग मिल कर भी नहीं बचा पाए

रोनित ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि कैसे चक्रवात ने उनके बगीचे को नुकसान पहुंचाया है। उनके पेड़ से गिरे कच्चे आमों को उन्होंने एक टोकरी में इकट्ठा किया है।

इस बीच टाउ टे ने पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है और अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पूर्व की ओर इसके जाने की संभावना है।

PHOTOS: कटरीना कैफ की ये इंस्टाग्राम तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे 'वाव'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन