1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अपने गाने पर रुबीना और अभिनव को डांस करता देख ऐसा रहा अली गोनी और जैस्मीन भसीन का रिएक्शन

अपने गाने पर रुबीना और अभिनव को डांस करता देख ऐसा रहा अली गोनी और जैस्मीन भसीन का रिएक्शन

 Published : Mar 12, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 12:24 pm IST

अली गोनी और जैस्मीन भसीन का होली सॉन्ग 'तेरा सूट' 8 मार्च को रिलीज हुआ, जिस पर रुबीना और अभिनव ने डांस किया।

rubina dilaik abhinav shukla tera suit song- India TV Hindi
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने अली-जैस्मीन के गाने पर किया डांस Image Source : INSTAGRAM: RUBINADILAIK/ALYGONI

मशहूर एक्टर्स और बिग बॉस 14 में नज़र आने वाले जैस्मीन भसीन और अली गोनी का गाना 'तेरा सूट' हाल ही रिलीज हुआ। फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि BB14 की विनर रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला को भी ये सॉन्ग इतना पसंद आया कि वो इस पर अपने कदम थिरकाने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सिंगर टोनी कक्कड़ के इस गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया तो अली और जैस्मीन ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया। 

रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों अली और जैस्मीन के गाने पर डांस कर रहे हैं। 

Bigg Boss 14 की विनर रुबीना दिलैक ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर एयरपोर्ट पर क्यों नहीं की थी पैपाराजी से बात

अली और जैस्मीन दोनों को ही रुबीना व अभिनव का ये वीडियो काफी पसंद आया। दोनों ने रुबीना के पोस्ट पर कमेंट किया है। अली ने लिखा- सुपर्ब..। वहीं, जैस्मीन ने कमेंट किया- Wow।

tera suit song aly goni jasmin bhasin comment
Image Source : INSTAGRAM: RUBINADILAIKरुबीना के पोस्ट पर अली गोनी और जैस्मीन भसीन का कमेंट 

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में रुबीना, अभिनव, जैस्मीन और अली नज़र आए थे। हालांकि, रुबीना ने सभी कंटेस्टेंट्स को हराकर विनर का खिताब अपने नाम किया था।  

अली और जैस्मीन का गाना 8 मार्च 2021 को रिलीज हुआ है। ये होली सॉन्ग है, जिसे टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक और लिरिक्स भी टोनी का ही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन