1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला ने की शहनाज़ गिल की मां से मुलाकात, बताई अभिनेत्री की स्थिति

रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला ने की शहनाज़ गिल की मां से मुलाकात, बताई अभिनेत्री की स्थिति

 Published : Sep 14, 2021 11:17 am IST,  Updated : Sep 14, 2021 11:17 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिर बेसहारा सी हो गई हैं। फैंस लगातार उनकी हालत जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने शहनाज गिल की मां से मुलाकात की।

Rubina Dilaik- India TV Hindi
रुबीना दिलैक और अनुभव शुक्ला ने की शहनाज़ गिल की मां से मुलाकात, बताई अभिनेत्री की स्थिति  Image Source : INSTAGRAM/VOOT

जब से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ उनके फैंस और उनके प्रियजन बेसहारा से हो गए हैं। बारिश और कोविडा प्रतिबंधों के बावजूद, ओशिवारा श्मशान, जहां अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया, वहां लोगों की भीड़ नजर आई थी। वहां सभी की निगाहें शहनाज गिल के ऊपर थीं जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद अजीब से हालत में दिखीं। हाल ही में अभिनव शुक्ला ने शहनाज गिल की मां से मुलाकात की और उनका हाल जानना चाहा। 

अभिनव और सिद्धार्थ की दोस्ती बहुत पुरानी है। वे एक-दूसरे को 2004 से जानते हैं जब दोनों ने एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। उन्होंने बाबुल का आंगन शो में भी साथ काम किया था। खतरों के खिलाड़ी 11 स्टार को अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट के गेट पर इंतजार करते हुए देखा गया था। कोविड प्रोटोकॉल के कारण उन्हें प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी।

कई फैंस शहनाज़ गिल के बारे में चिंतित हैं और सोच रहे हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन के बाद मौजूदा वक्त में कैसे रह रही हैं? स्पॉटबॉय से बातचीत में अभिनव शुक्ला ने बताया, “शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के लिए प्रार्थना करूंगा कि वे इस मौजूदा हालात से उबरने की क्षमता प्रदान करें। मैं और रुबीना उनकी मां से मिले। वह खुद को संभाल रही हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी पीड़ा को शांत करें।"

बता दें 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ का निधन हो गया। 2 सितंबर को ओशिवारा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार शाम दिवंगत अभिनेता के लिए प्रार्थना और ध्यान सेवा का आयोजन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन