1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना से ठीक होने के 5 तरीके

रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना से ठीक होने के 5 तरीके

 Published : May 19, 2021 08:42 pm IST,  Updated : May 19, 2021 08:42 pm IST

अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिस पर उन्होंने उन सभी चीजों का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कोविड से अपनी रिकवरी के दौरान किया।

Rubina- India TV Hindi
रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना से ठीक होने के 5 तरीके Image Source : INSTAGRAM/RUBINA

अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिस पर उन्होंने उन सभी चीजों का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कोविड से अपनी रिकवरी के दौरान किया। वीडियो में वह उन पांच चीजों के बारे में बात करती हैं, जिसे उन्होंने कोविड से जंग लड़ने के दौरान किया। उन्होंने कहा कि रिकवरी के दौरान उन्होंने सेहतमंद खाना खाया, खूब सारा पानी पीया, योगाभ्यास किया, समय पर दवाइयां लीं और संगीत का आनंद लिया।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "मैं 19 से अधिक दिन क्वॉरंटाइन में रही। लेकिन ये वो 5 चीजें हैं, जिसने अधिक तेजी से रिकवरी करने मेरी मदद की। सबसे जरूरी अपने पसंदीदा म्यूजिक को सुनना और खुश रहना है। हैश टैग स्टे सेफ हैश टैग कोविड 19 हैश टैग कोविड रिकवरी हैश टैग मेडिटेट हैश टैग हाइड्रेट हैश टैग बी हैप्पी।" 

The Family Man 2 Trailer : सामंथा की साजिश और शादी के बीच फंसे मनोज बाजपेयी

रुबीना कुछ हफ्ते पहले कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई थीं। वह शिमला में थीं और वहीं पर खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया था। 

रुबीना ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर को शेयर किया। जिसमें वह अपनी बहन ज्योतिका के साथ क्वारंटीन थीं। एक्ट्रेस ने ये फोटोज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। फोटोज शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, "एक साथ क्वारंटीन में जाने वाली बहनें, एक साथ ठीक होती हैं, वहीं इसी के साथ उन्होंने ज्योतिका दिलैक को टैग किया है।'' 

The Family Man 2 Trailer : सामंथा की साजिश और शादी के बीच फंसे मनोज बाजपेयी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन