1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: रुबीना दिलैक अपने होमटाउन में कर रही हैं ये काम, वायरल हुआ वीडियो

Watch: रुबीना दिलैक अपने होमटाउन में कर रही हैं ये काम, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jul 08, 2020 06:44 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 06:44 am IST

'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' एक्ट्रेस रुबीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

रुबीना दिलैक इन दिनों अपने होमटाउन शिमला में हैं- India TV Hindi
रुबीना दिलैक इन दिनों अपने होमटाउन शिमला में हैं Image Source : INSTAGRAM: @RUBINADILAIK

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपने होमटाउन शिमला में हैं, जहां वो फार्मिंग का आनंद उठा रही हैं। 'छोटी बहू' एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो खेतों में मूली उखाड़ती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस काम को करने में उन्हें जमकर मेहनत मशक्कत करनी पड़ी। 

'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' एक्ट्रेस रुबीना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "क्या ये सिर्फ मैं हूं या हर एक्टर सब्जियों के जरिए सुर्खियां बटोर रहा है। जैसे मैंने किया।" इस वीडियो में रुबीना मूलियों को उखाड़ने की कोशिश में जुटी हुई हैं। 

TV की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक प्रकृति के बीच बिता रही हैं समय, देखें Video

रुबीना काफी समय तक प्रयास करती हैं। इसके बाद तीन मूलियों को उखाड़ने में सफल हो पाती हैं। उन्होंने इन मूलियों को बेबी मूली, मम्मा मूली और पापा मूली नाम भी दिया। 

हाल ही में रुबीना ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो अपने घर शिमला पहुंच गई हैं, जहां वो 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहीं। इसके बाद वो घर से बाहर निकलीं और पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद उठाया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन