1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक प्रकृति के बीच बिता रही हैं समय, देखें Video

TV की 'किन्नर बहू' रुबीना दिलैक प्रकृति के बीच बिता रही हैं समय, देखें Video

 Published : Oct 25, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 08:22 pm IST

टीवी एक्ट्रेस रुबीना ने साल 2008 में 'छोटी बहू' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' सीरियल में किन्नर बहू का रोल निभाकर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों वेकेशन पर हैं। वो प्रकृति के बीच समय बिता रही हैं और अपने हॉलिडे को खूब एन्जॉय कर रही हैं। 

रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो पहाड़ों की हसीन वादियों में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। वो ब्लैक कलर की पैंट और क्रॉप टॉप में कूल लुक में दिखाई दे रही हैं। रुबीना की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एकता कपूर की बायोपिक में नजर आएंगी दिशा पाटनी? सामने आया पहला लुक

रुबीना को ट्रैवलिंग का काफी शौक है। उन्हें बाइक चलाना बहुत अच्छा लगता है। उनके द्वारा निभाए गए किन्नर बहू के किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। 

कपिल के शो में आया भारत का पहला ट्रांसजेंडर 6 Pack Band, शाहरुख खान-ऋतिक रोशन भी हैं मुरीद

टीवी एक्ट्रेस रुबीना ने साल 2008 में 'छोटी बहू' सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने 'पुनर्विवाह', 'महादेव' और 'जिनी और जुजू' जैसे शोज में भी काम किया है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन