1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एकता कपूर की बायोपिक में नजर आएंगी दिशा पाटनी? सामने आया पहला लुक

एकता कपूर की बायोपिक में नजर आएंगी दिशा पाटनी? सामने आया पहला लुक

 Published : Oct 25, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 05:58 pm IST

दिशा पाटनी चंडीगढ़ में KTina नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 

एकता कपूर- India TV Hindi
एकता कपूर

मुंबई: दिशा पटानी इस समय चंडीगढ़ में हैं जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी KTina की शूटिंग शुरू कर दी है।  यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा लिखी गई है और एकता कपूर ने अपने होम बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत बनाई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, एकता ने मिड डे से कहा था, "दिशा की यूथ फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकती जो यह रोल बेहतर तरीके से कर सकती। 

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिशा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एकता कपूर जैसे लुक में नजर आ रही है। हाथ में खूब सारी रिंग और ब्रेसलेट पहने दिशा हाथ जोड़े दिख रही हैं। एकता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "KTINA ka sab ko 'JAI MATA DI'! (वह TINA ab KTINA को K के रूप में इस्तेमाल करती थी जैसा कि उसके एस्ट्रो ने कहा था), लेकिन यार कौन इतनी सारी रिंग पहनता है ???? दिशा पाटनी का ऐसा लुक जो पहले कभी नहीं दिखा। शूट शुरू हुआ-

'भाभी जी घर पर है!' की 'अंगूरी भाभी' वृद्धाश्रम में मनाएंगी दिवाली, एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह एकता कपूर के लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में दिशा का लुक और टाइटल देखकर तो ऐसा ही लगता है कि फिल्म में एकता कपूर की झलकियां दिखेंगी। एकता कपूर के सीरियल के नाम के से ही शुरू होते हैं। तो बस हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।

केटीना के बारे में बात करते हुए, एकता ने यह भी कहा था, "अगर हम एक नियमित फिल्म 'पुरुष-केंद्रित' नहीं कहते हैं, तो हम उन सभी फिल्मों को महिला केंद्रित क्यों कहते हैं जिसमें महिलाएं केंद्र में होती हैं। यह एक क्रैकिंग कॉमेडी फिल्म है।''

Bigg Boss 13: फिर रद्द हुआ 'सांप-सीढ़ी' टास्क, घर में नहीं रहना चाहती हैं शेफाली बग्गा

इस फिल्म के दिशा के अलावा मोहित सूरी भी नजर आएंगे। इसके अलावा दिशा मलंग फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल केमू में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन