मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भारत के पहले ट्रांसजेंडर बैंड के सदस्य आने वाले हैं, जिन्होंने कान्स जैसे बड़े-बड़े इवेंट में परफॉर्म किया है। इस बैंड का नाम 'सिक्स पैक बैंड' ( 6 Pack Band) हैं, जिन्होंने शो में खूब सारी मस्ती की और कपिल के पापा बनने की खुशी में उन्हें आशीर्वाद देते हुए स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी।
Related Stories
सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा 6 Pack Band को इंट्रोड्यूस करते हुए बता रहे हैं कि हम सभी लोग सुपरस्टार्स के फैन होते हैं, लेकिन जो मेहमान आ रहे हैं, उनकी शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और आशा भोसले जैसी हस्तियां भी मुरीद हैं।
Bigg Boss 13: फिर रद्द हुआ 'सांप-सीढ़ी' टास्क, घर में नहीं रहना चाहती हैं शेफाली बग्गा
शो में आते ही इस बैंड ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके बाद कपिल ने उनके साथ खूब हंसी-मजाक किया और कई मज़ेदार सवाल पूछे।
फिर 6 Pack Band ने कपिल से कहा कि वो जल्द ही पापा बनने वाले हैं, इसलिए वो आशीर्वाद के रूप में उनके लिए एक परफॉर्मेंस देना चाहते हैं।
'भाभी जी घर पर है!' की 'अंगूरी भाभी' वृद्धाश्रम में मनाएंगी दिवाली, एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
ये एपिसोड इस हफ्ते रात 9.30 बजे 'द कपिल शर्मा शो' में टेलिकास्ट होगा। 6 Pack Band ने ऋतिक रोशन संग भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। यहां देखें वीडियो: