1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ब्लू बिकिनी में सभी को लुभा रही हैं रुबीना दिलैक, फैंस कर रहे हैं तारीफ

ब्लू बिकिनी में सभी को लुभा रही हैं रुबीना दिलैक, फैंस कर रहे हैं तारीफ

 Published : Jul 04, 2021 10:21 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 10:21 pm IST

रुबीना दिलैक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरों से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस बार रुबीना ने ब्लू बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की।

Rubina Dilaik - India TV Hindi
ब्लू बिकिनी में सभी को लुभा रही हैं रुबीना दिलैक, फैंस कर रहे हैं तारीफ Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIK

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक अपनी नई तस्वीर से इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरों से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इस बार रुबीना ने ब्लू बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि वह एक छुट्टी और बीच पर फोटो सेशन के लिए तरस रही हैं। रुबीना के फोटो को उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक किया है। उनके कई फैंस और फॉलोअर्स ने उन्हें हॉट बताते हुए पोस्ट पर कमेंट किया।

ब्लू बिकिनी में रुबीना दिलैक

रुबीना दिलाइक अक्सर अपने फैन्स को बड़े फैशन गोल्स देती रहती हैं। इस बार, वह अपने फैंस एक हॉलिडे वाइब दे रही हैं क्योंकि उसने अपने बीच की छुट्टियों में से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। फोटो में रुबीना ब्लू हॉल्टर नेक बिकिनी पहनकर अपने कर्व्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मल्टीपल नेकपीस और ब्रेसलेट से एक्सेसराइज किया। रुबीना ने अपने बालों को बेतरतीब से बांध लिया है। वह स्विमिंग पूल में पोज देती नजर आ रही हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए रुबीना दिलाइक ने इसे कैप्शन दिया, "वेकेशन की लालसा, एक बीच और और कुछ फोटोशूट अभिनव (उनके पति) की तरफ से।"

फैंस ने दी प्रतिक्रिया
जैसे ही रुबीना दिलैक ने तस्वीर पोस्ट की, उनके कई फैंस और फॉलोवर्स ने कमेंट्स सेक्शन में उनकी तारीफ की। उनकी बिग बॉस 14 की साथी कंटेस्टेंट और अच्छी दोस्त, निक्की तंबोली ने कई फायर इमोजी के जरिए अभिनेत्री की तारीफ की।

वर्क फ्रंट
रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर हैं। वह शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ थीं। वर्तमान में, वह टीवी सोप शक्ति - अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं। रुबीना ने छोटी बहू, कसम से, सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह - एक नई उम्मीद, देवों के देव ।।। महादेव और जेनी और जुजू जैसे शो में भी काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन