1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss में अपना 10 साल का सफर देख भर आईं सलमान खान की आंखें, देखें ये इमोशनल Video

Bigg Boss में अपना 10 साल का सफर देख भर आईं सलमान खान की आंखें, देखें ये इमोशनल Video

 Published : Dec 29, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 04:35 pm IST

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

Bigg Boss 13 Salman Khan completed 10 years- India TV Hindi
सलमान खान ने बिग बॉस में पूरे किए 10 साल

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar With Salman Khan: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान इमोशनल हो जाएंगे। दरअसल, उनके जन्मदिन के खास मौके पर बिग बॉस ने उन्हें इस शो के साथ बिताए गए उनके 10 साल के सफर का एक वीडियो दिखाया, जिसे देख दबंग खान की आंखें भर आईं।

कलर्स ने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि सलमान खान एक रूम में हैं, जहां उन्हें एक वीडियो दिखाया जाता है। इसमें बिग बॉस में बिताए उनके 10 साल के सफर को खूबसूरती से दिखाया गया है। फिर बिग बॉस कहते हैं, 'आपके इस सफर को 10 साल पूरे हो रहे हैं। आपने अक्सर ये बात दोहराई है कि आप इस शो से जुदा होना चाहते हैं, ये शो और इसके साथ जुड़ी यादें आपके दिल के कितने करीब है।' 

Bigg Boss 13: घर की बुरी हालत देखकर खुद सलमान खान सफाई करने पहुंचे, घरवाले हुए शर्मिंदा

इसके बाद सलमान इमोशनल हो जाते हैं और बिग बॉस को शुक्रिया अदा करते हैं। सलमान ने इस हिट शो के 10 सीजन होस्ट किए हैं।

बता दें कि सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनकी बहन अर्पिता खान ने इसी दिन नन्हीं परी आयत को जन्म देकर उनके बर्थडे को और भी खास बना दिया।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन