1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. संजय दत्त ने किया खुलासा क्यों अभी तक नहीं आए थे कपिल शर्मा के शो में

संजय दत्त ने किया खुलासा क्यों अभी तक नहीं आए थे कपिल शर्मा के शो में

 Published : Sep 12, 2019 02:30 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 04:15 pm IST

संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' आने वाली है। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में गए। जहां उन्होंने कपिल शर्मा में अभी तक ना आने के पीछे की वजह बताई।

The kapil sharma show- India TV Hindi
The kapil sharma show Image Source : INSTAGRAM

संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ द कपिल शर्मा शो में गए। जहां फिल्म के बारे में बात करने के साथ संजय दत्त ने इस बात का खुलासा किया कि वह क्यों अभी तक कपिल शर्मा के शो में नहीं जा पाए।

कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो आउट हुआ है। जिसमें संजय दत्त ने कपिल शर्मा के शो में अभी तक ना आने के पीछे की वजह बताई। कपिल शर्मा संजू बाबा से पूछते हैं बहुत देर नहीं कर दी, आप आए ही नहीं? इका जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा- हमारे तारे नहीं मिल रहे थे। जब शो आया तब मैं अंदर था और जब मैं बाहर आया तो शो बंद हो गया था। जिसके बाद वहां बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

संजय दत्त ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- कपिल शर्मा शो में अपनी पत्नी और प्रोड्यूसम मान्यता के साथ बहुत हंसे। हम और प्रस्थानम की टीम इस वीकएंड पर कपिल शर्मा के शो में आ रहे हैं। कपिल शर्मा हमे बुलाने के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें प्रस्थानम पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। इसमें संजय दत्त, मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे,जैकी श्रॉफ और अमायरा दस्तूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Also Read:

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को मिला दूसरा प्यार, अगले साल करेंगी शादी

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन