1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्टर राजेश कुमार कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्टर राजेश कुमार कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Aug 27, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 07:34 pm IST

साराभाई वर्सेज साराभाई सीरियल में रोसेश का किरदार निभा चुके राजेश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

rajesh kumar- India TV Hindi
राजेश कुमार Image Source : INSTAGRAM/RAJESHKUMAR.OFFICIAL

साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्टर राजेश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राजेश ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। वह इस समय पर घर पर ही क्वारंटीन हैं। राजेश ने लिखा- मैं अपने प्यारे फैन्स को बताना चाहता हूं मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मुझे वायरस के लक्षण नहीं हैं और घर पर क्वारंटीन हूं। मैं अपना  खास ध्यान रख रहा हूं। मैं आप सभी को देखभाल और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहता हूं। जल्द ही 'एक्सक्यूज मी मैडम' में मिलेंगे। आप सभी को प्यार।

rajesh kumar instagram story
Image Source : INSTAGRAM/RAJESHKUMAR.OFFICIALराजेश कुमार इंस्टाग्राम स्टोरी

राजेश 'एक्सक्यूज मी मैडम' सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो भी शेयर किया था। उन्होंने कुछ दिनों पहले शो की शूटिंग शुरू कर दी थी और बताया वह सेट पर सारी सावधानियां बरत रहे थे।

सीरियल 'एक्सक्यूज मी मैडम' में राजेश मेन लीड में नजर आएंगे। उनके साथ दिव्य-दृष्टि एक्ट्रेस नायरा बनर्जी बॉस के किरदार में नजर आएंगी।

आपको बता दें सीरियल्स की शूटिंग शुरू होने के बाद कई टीवी सितारे इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। पार्थ समथान,  इश्वबाज एकट्रेस श्रेनु पारिख, ये रिश्ता क्या कहलाता है के सचिन त्यागी के साथ कई एक्टर्स और क्रू मेंबर्स।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन