1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला के लुक की फैन हुईं शहनाज गिल, किया ये कमेंट

सिद्धार्थ शुक्ला के लुक की फैन हुईं शहनाज गिल, किया ये कमेंट

 Published : Jun 07, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 11:05 pm IST

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की है। जिसे देखकर शहनाज गिल कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

sidharth shukla and shehnaz gill- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13 का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया है। सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी फैन्स को बहुत पसंद आई। शो के दौरान से सिडनाज ट्रेंड करने लगा था। शो खत्म होने के बाद भी फैन्स दोनों को साथ देखना चाहते हैं। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखकर शहनाज खुद को रोक नहीं पाई और यह कमेंट कर डाला।

सिद्धार्थ ने स्पोर्ट्स जर्सी के साथ एक फोटो शेयर की। सिद्धार्थ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या फुटबॉल ग्राउंड पर सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब गोल करना आसान हो जाएगा? सिद्धार्थ की इस फोटो की पूरी लाइमलाइट शहनाज ले गईं।

शहनाज ने लिखा- आज मैं अपने आप को रोक नहीं पा रही कमेंट करने से। कोई इतना क्यूट कैसे लग सकता है। बिग बॉस में मेरी तारीफ करता था आज मैं बोलती हूं वॉओ। तेरी किलर आंखे, मेसी बाल और पिंक लिप्स। क्या रफ टफ लुक है यार। सच में स्मोकिंग हॉट मून, सन, स्टार, अर्थ, रेनबो, क्रिसमस ट्री।

shehnaz gill comment
Image Source : INSTAGRAMशहनाज गिल कमेट

शहनाज के सिद्धार्थ की फोटो पर कमेंट करने के बाद एक बार फिर सिडनाज ट्रेंड कर रहा है। फैन्स शहनाज को क्वीन बता रहे हैं।

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। शो के बाद वह म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' गाने में नजर आए थे। इस गाने को दर्शन रावल ने गाया है और रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही इस गाने ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन