1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल को इस फोटो में पहचान नहीं पाए फैंस, मुंबई की बारिश एन्जॉय कर रही हैं 'पंजाब की कैटरीना कैफ'

शहनाज गिल को इस फोटो में पहचान नहीं पाए फैंस, मुंबई की बारिश एन्जॉय कर रही हैं 'पंजाब की कैटरीना कैफ'

 Published : Jun 11, 2021 07:56 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 07:56 am IST

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर नई फोटो शेयर की है। फैंस का कहना है कि उनका लुक काफी बदला हुआ है।

शहनाज गिल की नई...- India TV Hindi
शहनाज गिल की नई इंस्टाग्राम फोटो हुई Viral  Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZ GILL

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। चाहे कोई फोटो-वीडियो हो या फिर लाइव सेशन, शहनाज की हर एक्टिविटी चर्चा में रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। हाल ही में शहनाज ने नया इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसमें उनकी फोटो देख फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए। उनका कहना है कि वो बहुत प्रिटी और खूबसूरत लग रही हैं। 

शहनाज गिल की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके कैप्शन को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो इन दिनों मुंबई में बारिश एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- #mumbairains 

शहनाज के फैंस ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया कि वो पहचान में नहीं आ रही हैं।

शहनाज गिल के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स

शहनाज इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में रेड और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाले पैंटसूट में अपनी कुछ फोटोज साझा की थी, जो फैंस को खूब पसंद आई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज 'हौसला रख' पंजाबी फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ सहित अन्य कलाकार भी हैं। उन्होंने कनाडा में इसकी शूटिंग की थी। 

शहनाज के म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए थे, जो खूब वायरल हुए। ऐसे में फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन