1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल ने मस्ती भरे अंदाज में चीन को दी चेतावनी, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

शहनाज गिल ने मस्ती भरे अंदाज में चीन को दी चेतावनी, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Apr 23, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 07:08 pm IST

शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं। इसके बाद से वो लगातार लाइमलाइट में हैं।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
शहनाज गिल ने मस्ती भरे अंदाज में चीन को दी चेतावनी Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13 की सेकेंड रनरअप रह चुकीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो मस्तमौला अंदाज में चीन की क्लास लेती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में शहनाज कह रही हैं, 'ये जो चाइना वालों ने हरकत की है ना, मैं इनको एक ही बात बोलना चाहती हूं। बोलना नहीं, बल्कि चेतावनी देना चाहती हूं।' इसके बाद वो खूब फनी रिएक्शन देती हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

'पंजाब की कैटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज ने कैप्शन में लिखा है, 'कैसा लगा?' इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग देख चुके हैं।

शहनाज हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला संग 'भुला दूंगा' म्यूजिक वीडियो में नज़र आई थीं, जिसे दर्शन रावल ने गाया है। इस गाने को अब तक 56,134,394 लोग देख चुके हैं। 

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। फैंस उन्हें #SidNaaz के नाम से बुलाते हैं। इस सीजन को सिद्धार्थ ने ही जीता और आसिम रियाज दूसरे नंबर पर रहे, जबकि शहनाज को तीसरा स्थान मिला।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन