1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: लॉकडाउन में शहनाज गिल ने घर में लगाया खूब झाड़ू-पोछा, अब इस बात का लग रहा है डर

Watch: लॉकडाउन में शहनाज गिल ने घर में लगाया खूब झाड़ू-पोछा, अब इस बात का लग रहा है डर

 Published : May 11, 2020 09:01 am IST,  Updated : May 11, 2020 09:01 am IST

शहनाज गिल बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं, जहां सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
शहनाज गिल ने शेयर किया फनी वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @SHEHNAAZGILL

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश की रफ्तार थम गई है। लॉकडाउन लागू होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। फिल्मों की रिलीज टालने से लेकर शूटिंग तक बंद पड़ी है। इस बीच बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपने करियर की बहुत चिंता हो रही है, लेकिन उन्होंने इस बात को मजेदार अंदाज में पेश किया है।

शहनाज गिल ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं, 'जितना मैंने झाड़ू पोछा कर लिया है ना घर में, मुझे तो लगता है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद मैं कहीं चैनल वालों को ये ना बोलूं कि मुझे झाड़ू पोछे का काम ही दे दो।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शहनाज ने एक और फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं, 'मुझे तो शनिवार और रविवार की चिंता हो रही है। बेचारी को कोई इज्जत नहीं रह गई। वीकेंड कहीं का।'

इससे पहले शहनाज ने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो कोरोना वायरस को कोसती दिखाई दे रही थीं। उन्होंने वीडियो में कहा कि 'मैंने सोचा था कि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद मेरे लाखों-करोड़ों फैंस को ऑटोग्राफ देते मेरे हाथ दुख जाएंगे, लेकिन क्या पता था कि घर में बर्तन घिसते हुए हाथ दुखेंगे।'

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने अपने चुलबुले अंदाज और कॉमेडी के जरिए फैंस के दिल में जगह बनाई। सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। यही वजह है कि दोनों शो के बाद 'भुला दूंगा' गाने में दिखाई दिए।

शहनाज एक बार फिर म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी, जिसका टाइटल सॉरी है। इसमें पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स निर्माण ने लिखे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन