1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. डब्बू रतनानी के साथ शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट, BTS वीडियो हुआ Viral

डब्बू रतनानी के साथ शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट, BTS वीडियो हुआ Viral

 Published : Jun 27, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 03:00 pm IST

शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने किया है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

shehnaaz gill photoshoot with dabboo ratnani watch bts video - India TV Hindi
डब्बू रतनानी के साथ शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट, BTS वीडियो हुआ Viral Image Source : TWITTER : @DABBOORATNANI

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल अपनी सफलता की तरफ एक और कदम बढ़ा चुकी हैं। बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने उनका फोटोशूट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में शहनाज पोज दे रही हैं, जबकि दूसरी तरफ डब्बू रतनानी उनकी फोटोज क्लिक कर रहे हैं। उन्होंने इस शेयर करते हुए लिखा-"#btswithdabboo विद स्टनिंग शहनाज गिल।"

शहनाज कौर गिल का लेटेस्ट लुक फैंस को कर रहा क्रेजी, ब्लू ड्रेस में ढा रहीं कहर

शहनाज के लुक की बात करें तो वो खुले बालों में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और मल्टीकलर की पैंट से साथ ब्लैक हील्स कैरी किए हैं। 

शहनाज के फैंस के ट्वीट 

ये वीडियो सामने आने के बाद शहनाज के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे बेसब्री से उनकी फोटोज सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। यहां देखिए यूजर्स के ट्वीट: 

सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज को किया प्रमोट 

शहनाज गिल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपने 'खास दोस्त' सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3' का प्रमोशन किया था। इसके बाद ट्विटर पर दोनों काफी समय तक ट्रेंड में थे। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं शहनाज 

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में ब्लू-पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाली बैकलेस ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की, जो उनके फैंस को खूब पसंद आई। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में नज़र आएंगी। इसमें मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा शहनाज का सिद्धार्थ के साथ एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज होने की खबर है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन