1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Super Dancer 4: प्रियंका चोपड़ा के 'देसी गर्ल' गाने पर शिल्पा शेट्टी ने किया नागिन डांस, खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

Super Dancer 4: प्रियंका चोपड़ा के 'देसी गर्ल' गाने पर शिल्पा शेट्टी ने किया नागिन डांस, खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो

 Published : Sep 06, 2021 09:17 am IST,  Updated : Sep 06, 2021 09:17 am IST

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी, फराह खान और गीता कपूर स्टेज पर 'देसी गर्ल' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।

shilpa shetty naagin dance on priyanka chopra desi girl song watch super dancer 4 viral video- India TV Hindi
Super Dancer 4: प्रियंका चोपड़ा के 'देसी गर्ल' गाने पर शिल्पा शेट्टी ने किया नागिन डांस, खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो  Image Source : INSTA: YOUTUBE/SONYTVOFFICIAL

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सुपरहिट गाना 'देसी गर्ल' तो आपको याद ही होगा। इसमें उनके डांस मूव्स ने सभी को दीवाना कर दिया था। अब रिएलिटी शो 'सुपर डांसर 4' में इस गाने पर शिल्पा शेट्टी, फराह खान और गीता कपूर ने डांस किया, लेकिन शिल्पा अचानक नागिन डांस करने लग गईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सोनी टीवी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें शिल्पा शेट्टी, फराह खान और गीता कपूर स्टेज पर 'देसी गर्ल' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। इस गाने का हुक स्टेप करते-करते फराह अचानक नागिन डांस करने लग जाती हैं। इसके बाद गीता और शिल्पा भी उन्हें फॉलो करती हैं। 

Pics: कंगना रनौत साड़ी में दिखीं खूबसूरत, मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी का लुक भी सोशल मीडिया पर छाया

बता दें कि पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने कुछ दिनों तक अपने काम और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब एक बार फिर वो अपने पुराने अंदाज में वापस लौट आई हैं। 

सुपर डांसर 4 के स्टेज पर शिल्पा को जमकर मस्ती और डांस करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले उन्होंने 'टच इट' गाने पर भी खूब डांस किया था। 

गौरतलब है कि राज कुंद्रा मोबाइल एप्लिकेशन पर अश्लील क्लिपों के निर्माण एवं वितरण से जुड़े मामले में जुलाई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से अभी तक जेल में बंद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन