1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग फिर हुई शुरू, ऐसा दिखा सेट पर नजारा

'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग फिर हुई शुरू, ऐसा दिखा सेट पर नजारा

 Published : Jun 28, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 06:44 pm IST

तीन महीने के ब्रेक के बाद, लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर है' की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई है।

bhabiji ghar par hain- India TV Hindi
भाबीजी घर पर हैं Image Source : IANS

मुंबई: कोरोना वायरस प्रकोप के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद, लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर है' की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई है। आसिफ शेख, जो शो में विभूति नारायण की भूमिका निभाते हैं, ने कहा, "इतने लंबे अंतराल के बाद सेट पर होना अच्छा लगा। मैं लंबे समय से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहा था और मुझे सेट पर वापस आने की खुशी है।"

शुभांगी, जो अंगूरी भाभी की भूमिका में हैं ने कहा, "मैं सेट पर वापस आकर बहुत उत्साहित हूं और जल्द ही नए एपिसोड के साथ हमारे शो में वापस आने के लिए हम तैयार हैं। पहले हमारा सेट कई लोगों से भरा होता था, लेकिन अब यहां सीमित लोगों को देखा जा सकता है।"

लॉकडाउन के बाद ऐसा दिखेगा कृष्ण का लुक, राधा-कृष्णाा में 'अर्जुन गाथा' होगी शुरू 

bhabiji ghar par hain
Image Source : IANS'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग फिर हुई शुरू

 तिवारी जी  ने कहा, "हमने सुनिश्चित किया कि हम हर शॉट के बाद मास्क पहनना जारी रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करें और सोशल हूं, और मुझे यकीन है कि दर्शकों का पसंदीदा शो जल्द आएगा।"

bhabhij ghar par hain
Image Source : IANS'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग फिर हुई शुरू, सामने आईं तस्वीरें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन