1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'उत्तर रामायण' के बाद दूरदर्शन पर शुरू होने जा रहा है रामानंद सागर का 'श्री कृष्णा', जानें तारीख और समय

'उत्तर रामायण' के बाद दूरदर्शन पर शुरू होने जा रहा है रामानंद सागर का 'श्री कृष्णा', जानें तारीख और समय

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2020 03:20 pm IST,  Updated : May 02, 2020 03:33 pm IST

लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर एक बार फिर से पुराने धारावाहिक दिखाए जा रहे हैं। इनमें रामायण, महाभारत, शक्तिमान सहित कई शोज शामिल हैं।

Shri Krishna Doordarshan- India TV Hindi
दूरदर्शन पर शुरू होने जा रहा है श्री कृष्णा Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान घरों में समय बिता रही देश की जनता अब एक और लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक देख सकेगी। दूरदर्शन नेशनल चैनल पर अब तीन मई से श्रीकृष्णा का प्रसारण शुरू होगा। श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित इस धारावाहिक का प्रसारण रोज रात नौ बजे से होगा। यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा, " कल, रविवार 3 मई से रोज रात 9 बजे देखें। भगवान श्री कृष्ण के महिमा की कथा।श्री कृष्णा, केवल डीडी नेशनल चैनल पर! जरूर देखें।"

दरअसल, रामायण और उत्तर रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद अब श्री कृष्णा धारावाहिक भी दिखाने का निर्णय दूरदर्शन ने लिया है।

खास बात है कि इस प्रसिद्ध धारावाहिक का निर्माण भी रामायण बनाने वाले निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। रामानंद सागर के टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच पहचान बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन