1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन में दर्शकों के लिए खुशखबरी, दूरदर्शन पर 'श्री कृष्णा' की होने वाली है वापसी

लॉकडाउन में दर्शकों के लिए खुशखबरी, दूरदर्शन पर 'श्री कृष्णा' की होने वाली है वापसी

 Published : Apr 23, 2020 08:48 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 08:48 pm IST

दूरदर्शन पर पहले से ही उत्तर रामायण, महाभारत, शक्तिमान और सर्कस जैसे सीरियल्स दिखाए जा रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

Shri Krishna- India TV Hindi
दूरदर्शन पर शुरू होने जा रहा है श्री कृष्णा सीरियल Image Source : TWITTER

दूरदर्शन पर ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण और महाभारत सहित अन्य सीरियल्स के प्रसारण के बाद अब 'श्री कृष्णा' भी रि-टेलिकास्ट होने वाला है। इसका निर्देशन भी रामानंद सागर ने किया है। डीडी नेशनल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

डीडी नेशनल ने इंस्टाग्राम पर 'श्री कृष्णा' सीरियल का वीडियो शेयर किया है और बताया है कि दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। दूरदर्शन पर जल्द ही श्री कृष्णा का फिर से प्रसारण होगा।

जानकारी के अनुसार, इस सीरियल में तीन एक्टर्स ने कृष्णा का किरदार निभाया था। कान्हा के बचपन का रोल अशोक कुमार, बड़े होने पर स्वप्निल जोशी और सबसे बड़े कृष्णा का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने निभाया था।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान जनता की मांग पर दूरदर्शन ने रामायण, महाभारत, शक्तिमान, सर्कस और द जंगल बुक सहित कई सीरियल्स का फिर से प्रसारण शुरू किया था। 

दर्शकों के बीच आज भी ऐतिहासिक धारावाहिकों को लेकर क्रेज है। इसी वजह से टीआरपी लिस्ट में रामायण और महाभारत बाजी मार रहा है। साथ ही इस शो के किरदार भी लाइमलाइट में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन