1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शुभांगी आत्रे को बेटी ने जन्मदिन पर दिया खास गिफ्ट

शुभांगी आत्रे को बेटी ने जन्मदिन पर दिया खास गिफ्ट

 Published : Apr 12, 2020 10:37 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 10:59 am IST

भाबी जी घर पर हैं फेम शुभांगी आत्रे ने लॉकडाउन में पति और बेटी के साथ घर पर बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Shubhangi Atre Birthday- India TV Hindi
शुभांगी आत्रे Image Source : INSTAGRAM

हास्य धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) की उम्र में शनिवार को एक साल और जुड़ गया। कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के बीच जन्मदिन (Birthday) के मौके पर अपने परिवार के साथ रहने का सुअवसर मिलने को वह ईश्वर की कृपा मानती हैं। 

उन्होंने कहा, "कोई तामझाम नहीं, पार्टी-वार्टी नहीं। आज का दिन आम दिन की तरह ही है। लेकिन इस जन्मदिन को मैं जिंदगीभर याद रखूंगी, क्योंकि मैं हर पल, हर सेकेंड अपने परिवार, पति और अपनी बेटी के साथ हूं। हम इन पलों का भरपूर आनंद लेने की काशिश करेंगे। मुझे खाना बनाने का शौक है। हम तीनों नजरबंदी के इस आलम को यादगार बनाने जा रहे हैं।"

शुभांगी की बेटी ने उन्हें अपने हाथों से कार्ड बनाकर भी दिया। शुभांगी ने कार्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा-आशी ने बनाया। मेरी दुनिया... मेरी बेबी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन