1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जब सिद्धार्थ शुक्ला के सामने आई ऐश्वर्या राय, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन, वायरल हो रही है थ्रोबैक फोटो

जब सिद्धार्थ शुक्ला के सामने आई ऐश्वर्या राय, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन, वायरल हो रही है थ्रोबैक फोटो

 Published : May 29, 2020 03:27 pm IST,  Updated : May 29, 2020 03:46 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने पॉपुलर रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का सातवां सीजन होस्ट किया था, जिसमें ऐश्वर्या अपनी मूवी 'सरबजीत' का प्रमोशन करने आई थीं।

ऐश्वर्या राय के साथ सिद्धार्थ शुक्ला की थ्रोबैक फोटो हुई वायरल- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय के साथ सिद्धार्थ शुक्ला की थ्रोबैक फोटो हुई वायरल Image Source : INSTAGRAM: @SIDHARTHSHUKLA__FANCLUB

फेमस टीवी एक्टर और पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी एक थ्रोबैक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्टेज पर खड़े हैं और उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। 

सिद्धार्थ शुक्ला के फैन क्लब ने ये फोटो शेयर की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ जब रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट 7 होस्ट करते थे, ये उस दौरान की तस्वीर है। ऐश्वर्या राय अपनी मूवी 'सरबजीत' का प्रमोशन करने आई थीं। उनके साथ रणदीप हुड्डा भी थे। सिद्धार्थ के फैंस को इस तस्वीर में उनका फैनब्वॉय मोमेंट देखने को मिला।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला इंडियाज गॉट टैलेंट के अलावा सावधान इंडिया भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वो झलक दिखला जा 6, खतरों के खिलाड़ी 7 और बिग बॉस 13 में नज़र आ चुके हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस शो जीता है। 

सिद्धार्थ ने 2008 में बाबुल का आंगन छूटे ना से डेब्यू किया था। इसके बाद वो लव यू जिंदगी, बालिका वधू और दिल से दिल तक जैसे हिट सीरियल्स में दिखाई दिए। वो हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सपोर्टिंग रोल में भी नज़र आ चुके हैं। 

बिग बॉस खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन