1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सेल्फ आइसोलेशन में कुकिंग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

सेल्फ आइसोलेशन में कुकिंग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Mar 27, 2020 08:07 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 08:07 am IST

देश में कोरोना वायरस से बचने और इसे फैलने से रोकने के लिए ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं। 

sidharth shukla self isolation- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर किया वीडियो

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला सेल्फ आइसोलेशन के दौरान खाना बनाते नज़र आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ ने शो के दौरान कई बार बताया था कि उन्हें घर के काम करना नहीं आता। हालांकि, बाद में उन्होंने बिग बॉस के घर में रोटी बनाना भी सीखा था। 

सिद्धार्थ शुक्ला वीडियो में आलू की सब्जी बनाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर वीडियो शेयर किया है।

बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना 'भुला दूंगा' रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। ये गाना ऑडियंस को बहुत पसंद आया। 

गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और शहनाज की तीखी नोंकझोंक दर्शकों को बहुत अच्छी लगती थी। उन्हें #Sidnaaz नाम भी दिया गया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर बने थे, जबकि आसिम रियाज को दूसरा स्थान मिला था। शहनाज गिल थर्ड रनरअप थीं, जबकि रश्मि देसाई चौथे नंबर पर थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन