1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बियर्ड लुक में छाए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

बियर्ड लुक में छाए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

 Published : Apr 20, 2021 08:18 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 08:18 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। बियर्ड लुक के साथ उनका इंटेंस एक्सप्रेशंस भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

sidharth shukla new beard look latest instagram post says you want it you got it - India TV Hindi
बियर्ड लुक में छाए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट  Image Source : INSTAGRAM: SIDHARTH SHUKLA

मशहूर अभिनेता और पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि उनसे जुड़ी कोई भी खबर या फिर उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है। अब उनका बियर्ड लुक चर्चा में है। उन्होंने अपनी एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है और उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट को करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। बियर्ड लुक के साथ उनका इंटेंस एक्सप्रेशंस भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'आप चाहते हैं.. तो आप पाते हैं।'

इससे पहले सिद्धार्थ को मुंबई के लोखंडवाला में स्पॉट किया गया था। वो अपनी गाड़ी नारियल पानी पीते दिखाई दिए थे। उसी वक्त फैंस ने उनके नए बियर्ड लुक को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला
Image Source : YOGEN SHAH सिद्धार्थ शुक्ला 

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर की  वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' सीजन 3 की शूटिंग पूरी की है। इस शो में सिद्धार्थ, सोनिया राठी के साथ नज़र आएंगे। हाल ही में इसका एक सीन खूब वायरल हुआ था, जिसमें सिद्धार्थ और सोनिया लिप लॉक करते दिखाई दिए थे। 

कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ ने नए प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया था। फोटो में वो डांसिंग स्टाइल में पोज देते दिखाई दिए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन