1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टर सुमित व्यास के घर आया नया सदस्य, पत्नी एकता कौल ने बेटे को दिया जन्म

एक्टर सुमित व्यास के घर आया नया सदस्य, पत्नी एकता कौल ने बेटे को दिया जन्म

 Published : Jun 04, 2020 10:52 am IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:10 am IST

अभिनेता सुमित व्यास और एकता कौल ने 2018 में शादी की थी।

सुमित व्यास की पत्नी एकता कौल ने बेटे को दिया जन्म- India TV Hindi
सुमित व्यास की पत्नी एकता कौल ने बेटे को दिया जन्म Image Source : INSTAGRAM: @SUMEETVYAS

मशहूर एक्टर सुमित व्यास और उनकी पत्नी एकता कौल पैरेंट्स बन गए हैं। एकता ने बेटे को जन्म दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस खुशखबरी के बारे में जानकारी दी है। बच्चे के जन्म से सुमित और एकता दोनों बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे का नामकरण भी कर दिया है। 

सुमित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बेटा हुआ है.. उसे वेद बुलाया जाएगा। मम्मी और पापा बेहद खुश हैं और बच्चे को हर थोड़ी देर पर प्यार कर रहे हैं।' जानी-मानी हस्तियों जैसे गजराज राव, निमरत कौर, मिथिला पालकर और अन्य ने दोनों को बधाई दी है।

बता दें कि सुमित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो पत्नी की फोटोज शेयर करते थे, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई देती थीं। 

अभिनेता सुमित व्यास और एकता कौल ने 2018 में शादी की थी। इससे पहले सुमित प्रसिद्ध अभिनेत्री शिवानी टंकसले से शादी कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन