1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या 'द कपिल शर्मा शो' में फिर से वापसी कर सकते हैं सुनील ग्रोवर? जानें अभिनेता का रिएक्शन

क्या 'द कपिल शर्मा शो' में फिर से वापसी कर सकते हैं सुनील ग्रोवर? जानें अभिनेता का रिएक्शन

 Published : Jul 11, 2021 10:50 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 10:50 pm IST

सुनील ग्रोवर की 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है।

Sunil Grover and Kapil Sharma- India TV Hindi
Sunil Grover and Kapil Sharma Image Source : TWITTER/PRAMOD KUMAR BEHERA

कपिल शर्मा के शो को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती रहती है। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' फिर से शुरू हो सकता है। इस बीच शो में सुनील ग्रोवर की वापसी की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है। ये खबरें इस वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि हाल में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने शो में वापस आने को लेकर हिंट दिया। 

7 साल बाद लौट रहा 'पवित्र रिश्ता', शहीर शेख और अंकिता लोखंडे निभाएंगे लीड रोल

'द कपिल शर्मा शो' में अपने किरदारों को याद करते हुए सुनील ग्रोवर ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए कहा- 'अभी भी मेरे कबर्ड में सारे सूट, साड़ियां, ब्लाउज और बाकी सामान पड़े हैं। मैं जब भी इन किरदारों को मिस करता हूं मैं अपनी कबर्ड के पास जाता हूं और उन्हें देखता हूं। जब घर पर सब सो जाते हैं, तो कभी-कभी उन कपड़ों को पहनता हूं और पुराना यादों में खो जाता हूं। शो में काम करने के दौरान मेरी अच्छी यादें हैं और इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है।' 

जब सुनील से कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करने को लेकर पूछा गया तो अभिनेता ने कहा- 'अगर मुझे कोई अच्छा ऑफर मिलता है तो मैं क्यों नहीं करूंगा।' 

आपको बता दें, सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' में मशहूर डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के किरदार में नजर आए थे। हालांकि कपिल और इन दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया था जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो से किनारा कर लिया था। सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' में नजर आए थे। अमेजन प्राइम वीडियो के कॉमेडी शो 'एलओएल-हंसे तो फंसे' नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सैफ अली खान के साथ 'तांडव' वेब सीरीज में भी नजर आए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन