1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने पॉप सिंगर रिहाना को दिया करारा जवाब

'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने पॉप सिंगर रिहाना को दिया करारा जवाब

 Published : Feb 08, 2021 01:52 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 01:52 pm IST

रामानंद सागर की 'रामायण' में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट का जवाब दिया है।

sunil lahri reacts on rihanna on farmers protest - India TV Hindi
'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी का पॉप सिंगर रिहाना को जवाब  Image Source : RIHANNA TWITTER/SAGAR.WORLD

किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद पूरी दुनिया में खलबली मच गई थी। सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया था। कई लोगों ने उनका समर्थन किया तो किसी ने आपत्ति जताई। इसके बाद अक्षय कुमार, लता मंगेशकर और कंगना रनौत सहित तमाम फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देशवासियों से दुष्प्रचार से दूर रहने का आह्वान किया। अब इस कड़ी में 'रामायण' धारावाहिक में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी का नाम भी जुड़ गया है। 

सुनील लहरी ने ट्वीट किया, "रिहाना या किसी और विदेशी या देश को हमारे देश के किसान आंदोलन या किसी भी मामले में दखल देने का कोई हक नहीं है। देश सक्षम है अपनी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए।"

रिहाना के बाद इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने आंदोलनकारी किसानों का किया समर्थन

इस मामले में अजय देवगन, करण जौहर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी राय देते हुए लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने की अपील की थी।

इन हस्तियों का रिहाना को समर्थन 

वहीं, अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, गायक जे सीन, डॉ जियस, पूर्व वयस्क फिल्मों के कलाकार मिया खलीफा, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था। 

रिहान के ट्वीट से मची हलचल 

रिहाना पहली अंतरराष्ट्रीय हस्ती थी, जिन्होंने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया था और दिल्ली की सीमा पर धरने के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने की आलोचना की थी। रिहाना (32) के ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। रिहाना ने एक खबर साझा की थी, जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन