1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Super Dancer 4: सुनील शेट्टी का खुलासा, 'इंडस्ट्री में रहकर काम के साथ परिवार को संभालना मुश्किल'

Super Dancer 4: सुनील शेट्टी का खुलासा, 'इंडस्ट्री में रहकर काम के साथ परिवार को संभालना मुश्किल'

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2021 08:32 am IST,  Updated : May 29, 2021 08:32 am IST

डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर : चैप्टर 4' की शूटिंग के लिए सेट पर मौजूद रहे सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना के साथ अपने रिश्ते पर बात की।

super dancer 4 sunil shetty talks about balancing between family and film industry- India TV Hindi
Super Dancer 4: सुनील शेट्टी का खुलासा, 'इंडस्ट्री में रहकर काम के साथ परिवार को संभालना मुश्किल' Image Source : INSTAGRAM: SUNIEL.SHETTY

अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि अगर आप मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं, तो ऐसे में परिवार के लिए वक्त निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि ऐसा नामुमकिन भी नहीं है। 

डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर : चैप्टर 4' की शूटिंग के लिए सेट पर मौजूद रहे सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, "कई सारी यादें ताजा हो गई हैं, यकीन नहीं आता। हमें साथ हुए शायद करीब 40 साल हो गए हैं। नौ साल एक-दूसरे को देखते हुए और इस बार 30 साल शादी के हो गए।"

सुनील शेट्टी के लिए अथिया हमेशा पापा की बेटी रहेगी

अभिनेता ने आगे कहा- "इंडस्ट्री में रहकर फैमिली लाइफ को बैलेंस करना और काम काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है, अगर आपके पास एक ऐसा पार्टनर हो, जो स्ट्रॉन्ग हो और जिसका आप पर सौ फीसदी विश्वास हो। माना को मेरा सलाम।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन