1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी के लिए अथिया हमेशा पापा की बेटी रहेगी

सुनील शेट्टी के लिए अथिया हमेशा पापा की बेटी रहेगी

 Published : Apr 01, 2021 10:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 10:12 pm IST

अथिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2015 में आई फिल्म हीरो से किया था। इसके बाद वह मुबारकां (2017) और मोतीचूर चकनाचूर (2019) जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

suniel shetty instagram- India TV Hindi
सुनील शेट्टी के लिए अथिया हमेशा पापा की बेटी रहेगी Image Source : SUNIEL SHETTY INSTAGRAM

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी ने गुरुवार को एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी अथिया शेट्टी भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में अथिया अपने पिता की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और वह दोनों किसी चीज को बड़े ध्यान से देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और इसे प्रशंसकों की ओर से काफी लाइक्स मिल रहे हैं।

दीया मिर्जा ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, खूबसूरत तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

सुनील ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "वो चाहे कितनी भी बड़ी हो जाए, लेकिन पापा के बेहद करीब रहेगी।" उन्होंने हैशटैग के साथ डैडीज गर्ल (पापा की बेटी) का भी प्रयोग किया।

Dada Saheb Phalke Award: रजनीकांत ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर जताया आभार

अथिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2015 में आई फिल्म हीरो से किया था। इसके बाद वह मुबारकां (2017) और मोतीचूर चकनाचूर (2019) जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी ने हाल ही में मोसागल्लू फिल्म के साथ अपना तेलुगु डेब्यू किया है।

Rocketry: निर्देशक बने आर माधवन ने पहली ही फिल्म से किया सबको हैरान, शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो 

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन