1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rocketry: निर्देशक बने आर माधवन ने पहली ही फिल्म से किया सबको हैरान, शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो

Rocketry: निर्देशक बने आर माधवन ने पहली ही फिल्म से किया सबको हैरान, शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो

 Published : Apr 01, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Apr 01, 2021 07:31 pm IST

आर माधवन निर्देशक और राइटर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं और पहली ही फिल्म से उन्होंने दिखा दिया कि वो कुछ खास लेकर आए हैं। प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू समेत कई सितारों ने तारीफ की है।

R MADHVAN, SHAH RUKH KHAN- India TV Hindi
आर माधवन की पहली ही फिल्म में दिखा शानदार निर्देशन का हुनर Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मशहूर अभिनेता आर माधवन ने अभी तक अपने अभिनय से लोगों को हैरान किया अब वो राइटर और निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। आर माधवन बतौर निर्देशक फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हुआ जो इतना शानदार है कि आपकी आंखें छलक जाएंगी। इस फिल्म के लिए आर माधवन ने खूब मेहनत की है और अलग अलग देशों में जाकर रिसर्च की है। इस फिल्म में अभिनेता शाहरूख खान (तमिल संस्करण में अभिनेता सूर्या) का कैमियो है, यह फिल्म अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित है।

फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के ट्रेलर से लग रहा है कि यह फिल्म सस्पेंस थ्रिलर होगी। यह कहानी अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की है। यह सच्ची कहानी है, साल 2019 में वैज्ञानिक नंबी को मोदी सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया है। फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।

नंबी नारायणन खुद इस फिल्म से लगातार जुड़े रहे और उनकी बिखरी हुई तमाम कहानियों को समेटकर आर माधवन ने फिल्म बनाई है। ट्रेलर इतना कमाल का है कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस ट्रेलर की तारीफ प्रियंका चोपड़ा से लेकर महेश बाबू समेत तमाम सितारों ने की है।

देखिए ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन