1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की दिनदहाड़े हत्या, कट्टरपंथियों ने राणा प्रताप बैरागी को मारी गोली

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की दिनदहाड़े हत्या, कट्टरपंथियों ने राणा प्रताप बैरागी को मारी गोली

 Published : Jan 05, 2026 08:49 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 10:38 pm IST

बांग्लादेश में कट्टरपंथी सड़क पर उतर कर हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी ढाका समेत कई जिलों में हिदुओं को मारा जा रहा है। हिंदुओं के घर तक जला दिए जा रहे हैं।

सड़क पर बांग्लादेश के कट्टरपंथी- India TV Hindi
सड़क पर बांग्लादेश के कट्टरपंथी Image Source : PTI

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी है। दिनदहाड़े कट्टरपंथियों ने राणा प्रताप बैरागी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। राणा प्रताप बैरागी बांग्लादेश के जेसोर जिले के रहने वाले थे। बांग्लादेश में कट्टरपंथी सड़क पर उतर कर हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और सरकारें चुप्पी साधे हैं।

डरे हुए हैं बांग्लादेश के हिंदू

बांग्लादेश में 3 हफ्ते में ये 5वीं वारदात है, जिसमें हिंदू युवक की हत्या की गई है। राणा बैरागी के मर्डर के बाद स्थानीय लोगों में जहां दहशत है। वहीं, बांग्लादेश के हिंदू अपनी सुरक्षा को लेकर डरे-सहमे हुए हैं।

हिंदुओं पर लिंचिंग, आगजनी और जानलेवा हमले 

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीतिक अस्थिरता और कट्टरपंथी ताकतों के उभार के बीच दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक कई घटनाओं में हिंदुओं को निशाना बनाया गया है, जिसमें लिंचिंग, आगजनी और हमलों में कम से कम चार-पांच मौतें हुई हैं।

खोकन चंद्र दास पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग

हिंदू युवक राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या किए जाने से पहले बांग्लादेश में कई हिंदुओं की हत्या की गई है। 3 जनवरी को खोकन चंद्र दास (50 वर्षीय हिंदू व्यापारी) की मौत हो गई। खोकन चंद्र दास पर 31 दिसंबर को शरीयतपुर जिले में भीड़ ने धारदार हथियारों से हमला किया, पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। खोकन ने तालाब में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर जलने से अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश में बर्बरता की इंतहा! हिंदू विधवा के साथ सामूहिक बलात्कार, पेड़ से बांधकर काटे गए बाल, वायरल हुआ वीडियो

बांग्लादेश में एक और हिंदू की गई जान, दरिंदों ने बेरहमी से हमला करने के बाद लगाई थी आग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश