1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में बर्बरता की इंतहा! हिंदू विधवा के साथ सामूहिक बलात्कार, पेड़ से बांधकर काटे गए बाल, वायरल हुआ वीडियो

बांग्लादेश में बर्बरता की इंतहा! हिंदू विधवा के साथ सामूहिक बलात्कार, पेड़ से बांधकर काटे गए बाल, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jan 05, 2026 09:48 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 10:46 pm IST

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता अपने चरम पर है। हिंदू विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। पीड़िता को पेड़ से बांधकर बाल भी काटे गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

बांग्लादेश से हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता की वारदात सामने आई है। झेनाइदाह जिले के कालीगंज में एक विधवा हिंदू महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। इस क्रूर यातना में केवल गैंग रेप ही नहीं हुआ। 40 वर्षीय महिला को पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाल काट दिए गए। आरोपियों ने इस भयानक यातना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

20 लाख टका में शाहिन से खरीदी थी जमीन

संगबाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले उसने शाहिन और उसके भाई से 20 लाख टका में जमीन समेत दो मंजिला मकान खरीदा था। तब से वह मुख्य आरोपी शाहिन की बुरी नजरों में घिरी हुई है। शाहिन ने पहले भी कई बार उसे गलत प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें उसने ठुकरा दिया था।

गैंग रेप के बाद मांगे 50 हजार टका

पीड़िता ने कहा कि इसके बाद से शाहिन उसे परेशान करने लगा। विधवा ने पुलिस को बताया कि पिछले शनिवार शाम को शाहिन और उसका साथी हसन अचानक घर में घुस आए। दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने उसी दिन उससे 50 हजार टका और मांगे। 

घर में घुसकर महिला का बलात्कार किया

शनिवार शाम को महिला के गांव से दो रिश्तेदार घर आए। आरोप है कि उसी दौरान शाहिन और उसके साथी हसन ने घर में घुसकर महिला का बलात्कार किया। उन्होंने 50 हजार रुपये (भारतीय मुद्रा में 37 हजार रुपये) की और मांग की। जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो घर आए रिश्तेदारों को पीट-पीटकर भगा दिया गया। आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बेहोश हुई पीड़िता

इस मामले पर पुलिस ने कहा कि हिंदू विधवा महिला को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में बचाया और झेनाइदाह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। झेनाइदाह पुलिस ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद उसे थाने बुलाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: 

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की दिनदहाड़े हत्या, कट्टरपंथियों ने राणा प्रताप बैरागी को मारी गोली

बांग्लादेश में एक और हिंदू की गई जान, दरिंदों ने बेरहमी से हमला करने के बाद लगाई थी आग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश