ऋषभ पंत बनाम रुतुराज गायकवाड़, 9 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
ऋषभ पंत बनाम रुतुराज गायकवाड़, 9 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं रुतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। फैंस इस फैसले से काफी निराश हैं।
Published : Jan 04, 2026 10:38 am IST, Updated : Jan 04, 2026 10:38 am IST
1/5Image Source : X@ICC/AP
बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया। इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है वहीं रुतुराज गायकवाड़ जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में शतक लगाया था, उन्हें स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। गायकवाड़ के स्क्वॉड से बाहर होने के बाद फैंस इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि 9-9 वनडे मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : X@ICC/AP
रुतुराज गायकवाड़ अभी तक अपने करियर में सिर्फ 9 वनडे मैच खेल पाए हैं और वहां उनके बल्ले से अभी तक 8 पारियों में 28.50 के औसत से 228 रन बनाए हैं। वहीं बात करें अगर ऋषभ पंत की तो वह अभी तक 31 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। पंत ने 9 मैचों की 8 पारियों में 26.12 के औसत से 209 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में गायकवाड़ आगे हैं।
3/5Image Source : X@ICC/AP
9 वनडे मैच के बाद गायकवाड़ ने अभी तक एक शतक लगाया है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। ऋषभ पंत की बात करें तो 9 वनडे मैच के बाद वह एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। यहां भी गायकवाड़ का दबदबा देखने को मिल रहा है।
4/5Image Source : X@ICC/AP
9 वनडे मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ का एक पारी में हाईएस्ट स्कोर 105 रन का रहा है। यह पारी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। वहीं ऋषभ पंत की बात करें तो 9 वनडे के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 48 रन का था। पंत ने ये 48 रन की पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : X@ICC/AP
9 वनडे मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से 28 चौके आए हैं। इसके साथ ही वह 2 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत को लेकर बात की जाए तो 9 वनडे मैच के बाद वह 25 चौके जड़ने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के भी देखने को मिले थे।