South Africa U19 vs India U19: भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी अंडर-19 टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू और किसन कुमार सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए। इसके बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान 103 रन बना लिए थे। फिर बारिश आ गई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 174 रनों का टारगेट मिल गया। भारत ने यह लक्ष्य बिना किसी परेशानी के चेज कर लिया।
भारतीय टीम के लिए आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे थे। इन दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की और जीत की नींव रख दी थी। वैभव ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में कुल 68 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 10 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने भी दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 42 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वेंदात त्रिवेदी ने 31 रन बनाए। ये दोनों खिलाड़ी अंत तक आउट नहीं हुए और टीम को जिताकर ही दम लिया। वैभव और अभिज्ञान की बल्लेबाजी ने दोनों टीमों में खास अंतर पैदा किया। साउथ अफ्रीकी अंडर-19 की टीम के लिए माइकल क्रुइसकैम्प ने जरूर दो विकेट झटके, लेकिन बाकी के गेंदबाज अच्छा करने में असमर्थ रहे।
साउथ अफ्रीकी टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए। टीम के लिए जेसन राउल्स ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 113 गेंदों में कुल 114 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेनियल बॉसमैन ने 31 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम सम्मानजनक स्कोर तक तो पहुंचने में सफल रही, लेकिन गेंदबाजों के खराब खेल ने टीम की मेहनत पर पानी फेर दिया।
भारतीय अंडर-19 की टीम के लिए किसन कुमार सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 8.3 ओवर्स में 46 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके आगे अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते रहे। आरएस अंबरीश ने दो विकेट झटके, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल और दीपेश देवेंद्रन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
यह भी पढ़ें:
भारतीय खिलाड़ी ने गुस्सा होकर GROK पर निकाली भड़ास, बदले में मिला इस तरह का जवाब
वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी से लगाई छक्कों की झड़ी, महज इतनी गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक
संपादक की पसंद