ईशान किशन बनाम यशस्वी जायसवाल, 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का ऐसा है रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम यशस्वी जायसवाल, 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों का ऐसा है रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित की गई टीम इंडिया की स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी जगह मिली है, जो पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वहीं उनके अलावा यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली।
Published : Jan 04, 2026 02:34 pm IST, Updated : Jan 04, 2026 02:34 pm IST
1/6Image Source : PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें कई खिलाड़ियों की जगह जहां पहले पक्की मानी जा रही थी, तो वहीं ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री भी देखने को मिली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल जिनको लेकर चर्चा चल रही थी कि उन्हें भी जगह मिल सकती है, लेकिन उन्हें स्क्वाड में नहीं शामिल किया गया। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल का टी20 इंटरनेशनल में उनकी तुलना करते हुए आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ऐसे में हम आपको ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल का 23-23 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। ईशान किशन ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 23 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.54 के औसत से 628 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.15 के औसत से कुल 723 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : PTI
ईशान किशन का 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 89 रनों की पारी है। यशस्वी जायसवाल का 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 100 रनों की पारी है।
4/6Image Source : PTI
ईशान किशन 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक भी शतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके थे, तो वहीं उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां जरूर देखने को मिली थी। यशस्वी जायसवाल ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
5/6Image Source : PTI
ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर की जाती है। ईशान किशन के बल्ले से 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 68 चौके और 25 छक्के देखने को मिले थे। यशस्वी जायसवाल 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 82 चौके और 38 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : PTI
ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल का 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें जायसवाल काफी आगे दिखाई देते हैं। ईशान किशन का जहां स्ट्राइक रेट 128.16 का था तो वहीं यशस्वी जायसवाल का 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट 164.31 का है।