1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तू-तू मैं-मैं' फेम सुप्रिया पिलगांवकर ने किया 'जा रे जा ओ हरजाई' पर डांस, शेयर किया वीडियो

'तू-तू मैं-मैं' फेम सुप्रिया पिलगांवकर ने किया 'जा रे जा ओ हरजाई' पर डांस, शेयर किया वीडियो

 Published : Apr 15, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 03:05 pm IST

मराठी अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर लॉकडाउन में मनोरंजन के लिए डांस वीडियो बना रही हैं। उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है।

supriya pilgaonkar- India TV Hindi
सुप्रिया पिलगांवकर Image Source : INSTAGRAM

साल 1994 में आए टेलीविजन शो 'तू-तू मैं-मैं' से भारत के घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली मराठी अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर भी लॉकडाउन के दौरान अपना और अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपडेट किया है, जिसमें वह साल 1976 में आई फिल्म 'कालीचरण' के लोकप्रिय गाने 'जा रे जा ओ हरजाई' में डांस करते नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को अब तक चार हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जैसा कि एक कलाकार होने के नाते हमें कई बार कहा जाता है कि हम अपने घर से ही सेल्फ टेस्ट भेजें, खास कर जब हमें खुद को विशेष रूप से पेश करने की आवश्यकता होती है तब .इसलिए यह मेरे द्वारा एक छोटा प्रयास किया गया है ताकि मैं ये परीक्षण कर सकूं कि मैं बैकग्राउंड डांसर के तौर पर कैसी लग सकती हूं, इसके पहले मुझे शर्म महसूस हो रही थी, लेकिन एक बार जब मैंने गाना बजाया तो मुझे मजा आने लगा।"

उनके इस पोस्ट पर उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, "ढेर सारा प्यार।"

अभिनेत्री 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे कई हिंदी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन